5
(1)

भागलपुर स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव जेड हसन की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव का मूल्यांकन किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुँच रहा है या नहीं। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक मनीष कुमार, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मजहर अख्तर शकील, अल्पसंख्यक छात्रावास के अधीक्षक सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए।

अपर सचिव जेड हसन ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तक सभी कल्याणकारी योजनाएं पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पात्र लाभार्थी योजना से जुड़ सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: