


भागलपुर । बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, बिहार पटना द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टीम लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना अंतर्गत वितरित ऋण की वसूली में तेजी लाने एवं ऋणियों को बकाया किस्त की वापसी करने को लेकर छः दिवसीय शिविर का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, भागलपुर परिसर में किया जाएगा। प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, बिहार पटना के पत्रांक- 5403 23 दिसंबर 2025 के आलोक में 19 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। ऋणियों को सूचित करते हुए कहना है प्राप्त ऋण का किस्त निर्धारित तिथि को शिविर में जमा करना सुनिश्चित करें।












