



भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंगारी पुल के पास एक दुर्घटना में एंबुलेंस और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
यह हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी मोड़ के समीप हुआ, जहां राहगीरों ने घायल युवकों को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद दो युवकों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे में एंबुलेंस और बाइक दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव के रहने वाले मोहम्मद ताज (21), मोहम्मद मेहताब (20), और मोहम्मद मुराद (22) के रूप में हुई है।

घायलों के मुताबिक, वे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जगदीशपुर बाजार में सामान खरीदने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस ने उनके सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस और बाइक को जप्त कर लिया है।
मोहम्मद मेहताब ने बताया कि वे तीनों रिश्तेदार हैं और शुक्रवार सुबह ही उनकी शादी हुई थी। वे शादी के लिए कपड़े खरीदने जा रहे थे।













