5
(1)

भागलपुर जिले के पीरपैंती क्षेत्र में अम्मापाली हॉल्ट ओवरब्रिज से चोरी गए लोहे के छह जाल RPF ने बरामद कर लिए हैं। यह लोहा मुन्ना सिंह उर्फ सुजीत कुमार सिंह के घर से सही-सलामत मिला। खुद को कथित नेता बताने वाले मुन्ना सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मुन्ना सिंह की आपराधिक पृष्ठभूमि पहले से रही है। वर्ष 2005 में पीरपैंती थाना कांड संख्या 103/2005 में ट्रक चोरी के आरोप में वह जेल जा चुका है। हाल के दिनों में वह भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने का दावा कर रहा था, लेकिन अब खुद चोरी के मामले में पकड़े जाने से उसकी छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह पूरी कार्रवाई RPF IG–DIG कोलकाता के निर्देश पर की गई। मामले की जांच में कहलगांव RPF इंस्पेक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं, क्योंकि घटना से पांच दिन पहले मुन्ना सिंह के साथ उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि केस को दबाने के लिए रात में भरपूर कोशिश की गई, लेकिन IG–DIG कोलकाता खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे कार्रवाई में तेजी आई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: