5
(1)

भागलपुर : श्रावण माह की अंतिम सोमवारी को लेकर भागलपुर जिले में शिवभक्तों की गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में कांवरिए भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से जल भरकर “बोल बम” के जयकारों के साथ बाबा बासुकीनाथ धाम सहित विभिन्न शिवधामों की ओर रवाना हुए।

गंगा घाट से लेकर जगदीशपुर तक का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। ढोल-नगाड़ों, डमरू की ध्वनि और “हर हर महादेव” के उद्घोष से हर रास्ता श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

कांवड़ियों की सेवा के लिए पूरे मार्ग में सैकड़ों सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में शीतल जल, फल, शर्बत, दवाइयों और प्राथमिक चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था की गई है। सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह शिविर पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ संचालित किए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए प्रमुख चौराहों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मुस्तैद हैं।

मनाली चौक पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव ने स्वयं सेवा शिविर में कांवड़ियों को जल और फल वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बाबा की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

वहीं, जगदीशपुर में सतयुग के पूर्व नगर अध्यक्ष गुड्डू साईं ने भी सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। नवयुक डाक बम सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं और स्थानीय कारोबारियों द्वारा सन्हौला मोड़, जगदीशपुर, अस्पताल चौक, भवानीपुर, अंगारी मोड़, बलुआचक सहित कई स्थानों पर विशेष रूप से शिविर लगाकर सेवा की व्यवस्था की गई है।

इन शिविरों में शुद्ध पेयजल, फलाहार, प्राथमिक दवाइयां और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह व्यवस्था पूरे सावन माह तक जारी रहती है।

बताते चलें कि सावन के प्रत्येक सोमवारी पर हजारों कांवरिए भागलपुर गंगा घाट से जल भरकर बासुकीनाथ धाम, जेठोरनाथ, घनकुंड नाथ मंदिर, गोनूधाम सहित अन्य शिवधामों की ओर जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं। इस दौरान “बोल बम”, “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: