0
(0)

भागलपुर : नेपाल के बिराटनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान नेपाल को 3-0 से पराजित कर क्लीन स्वीप किया। तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में नेपाल को सीधे सेटों में शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग के तीसरे व अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 35-26 और 35-19 के स्कोर से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग के मुकाबले में भारत ने नेपाल पर 35-22 और 35-20 से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नेपाल को लगातार हराते हुए 3-0 से श्रृंखला अपने नाम कर ली।

यह अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के तत्वावधान में तथा बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ नेपाल द्वारा आयोजित की गई थी। श्रृंखला के अंतर्गत तीसरे और अंतिम दिन के पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबले हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, बिराटनगर (नेपाल) में खेले गए।

पुरुष वर्ग में भारत की ओर से प्रशांत एच. जी., उपेंद्र मिश्रा, आर. सूर्या, आर. रोहित कुमार और विनोद कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में जसलीन जे., श्रुष्टि संपत पाटिल, निधि कुमारी, ज्योति और सावित्री रमेश कारीगर ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।

मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्याबसन केंद्रीय सलाहकार टीकाराम पुरी, प्याबसन प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम सुबाल, प्याबसन जिलाध्यक्ष जगत बस्नेत, नगर अध्यक्ष अर्जुन श्रेष्ठ तथा भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नेपाल बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमिश रेगमी ने किया।

इस अवसर पर अरुण राठी, अशोक लामा, देवी सिहौला, भारतीय महिला टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर, प्रबंधक डॉ. रजनी गंधा, पुरुष टीम के प्रशिक्षक नरेश चंद्राकर, प्रबंधक रंजन कुमार गुप्ता, तकनीकी पदाधिकारी सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन सीता यादव ने किया।

इस संबंध में जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार द्वारा दी गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: