0
(0)

नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि के प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में

नवगछिया में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अनुमंडल परिसर स्थित मैदान में बड़ी संख्या में मृत पाए गए कौओं के सैंपलों की जांच में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत कौओं के सैंपल पटना और भोपाल स्थित प्रयोगशालाओं में भेजे गए थे। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन अभियान तेज कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि 11 जनवरी की सुबह, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पेड़ के नीचे 150 से अधिक मृत कौए देखे। कई कौए तड़पती हालत में भी पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पक्षियों को सुरक्षित तरीके से हटाया।

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा ने कहा कि शुरुआत में ठंड के कारण मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। भारत सरकार से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृत कौओं की मौत बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण हुई।

प्रशासन ने प्रभावित इलाके में सैनिटाइजेशन अभियान और निगरानी बढ़ा दी है। आसपास के सभी पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं रविवार को नवगछिया नगर परिषद के साथ संयुक्त रूप से नवगछिया अनुमंडल मैदान में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दी गई हैं । मैदान के चारो तरफ़ सैनिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं ।

स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: