



नवगछिया खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक से खरीक बाजार जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के बीच में महंत स्थान के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद हमलावरों ने गोट खरीक पूर्वी घरारी निवासी मोहम्मद एहसान 55 वर्ष को पीछे से गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली बाह में लगी है.
गोली लगने से लहूलुहान होकर ट्रांसपोर्टर जमीन पर गिर पड़ा. अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर का नया खरीद किया हुआ पल्सर बाइक और नगद बीस हजार रुपया छिन लिया. सभी अपराधी ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर जख्मी कर दिया और बाइक व नगद लूट कर भागने में सफल रहा

.जख्मी हालत में ट्रांसपोर्टर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जख्मी मोहम्मद एहसान को जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया. स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. गोली ट्रांसपोर्टर के बांह में फंसी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.
खरीक थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि खरीक महंथ स्थान के समीप हमलावरों ने गोली मारकर ट्रांसपोर्टर को जख्मी कर दिया और उसका पल्सर बाइक व नगद ₹20000 छिन लिया. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.
















