



नवगछिया । 03 जून 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 01 जून 2025 को इनकी नाबालिग पुत्री बिना कुछ बतायें घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि ख़रीक के लत्तीपुर निवासी अंकुश कुमार यादव पिता राजेश यादव इनकी नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 171/25, धारा 126 (2)/115 (2) /137(2)/96/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन कर बुधवार को कांड की अपहृता को बरामद एवं अपहरणकर्त्ता बिहपुर के लत्तीपुर निवासी अंकुश कुमार यादव पिता राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया। बरामद अपहृता का चिकित्सीय जाँच एवं न्यायालय में बीएनएसएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।















