


शादी की नीयत से ले जाने का आरोप, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा
नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अपहृत युवती को बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दस मार्च दो हजार छब्बीस को वादिनी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सोनू कुमार ने उनकी पुत्री को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। आवेदन के आधार पर झंडापुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया। साथ ही अपहरण के आरोपी झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी सोनू कुमार, पिता रमेश साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















