5
(1)

भागलपुर। जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा तैयार धान की फसल में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में करीब 10 बीघा की धान की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लगभग दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला सनोखर थाना क्षेत्र के धनोरी गांव से लगभग 500 मीटर दूर बहियार का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने देर रात धान के टाल में आग लगा दी। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को उस समय हुई, जब खेत से धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

इस हादसे के बाद पीड़ित किसान परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि धान की फसल कटाई के बाद पोखर के किनारे एकत्र कर रखी गई थी। आग की चपेट में आने से वहां मौजूद चार सखुआ के पेड़ भी जल गए। फिलहाल आग लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

मुखिया प्रतिनिधि विनय शाह ने बताया कि आग रात में ही लगाई गई होगी, क्योंकि सुबह तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। उन्होंने कहा कि आते-जाते कुछ लोगों ने फसल में आग लगी देखी, जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। विनय शाह ने बताया कि चार गरीब किसान परिवार जलधर मंडल, शिवलाल मंडल, संजय मंडल और राजेश मंडल ने मिलकर अपनी धान की फसल कटाई के बाद पोखर किनारे एकत्र की थी। सभी किसानों ने अपनी फसल एक ही स्थान पर जमा कर रखी थी।

पीड़ित किसान जलधर मंडल ने बताया कि दो दिन पहले ही सभी किसानों ने धान की फसल एकत्र कर रखी थी। उन्होंने कहा कि साल भर की कड़ी मेहनत के बाद उम्मीद थी कि इस बार फसल बेचकर कर्ज चुका पाएंगे, लेकिन आपसी दुश्मनी के कारण असामाजिक तत्वों ने धान के टाल में आग लगा दी। इस घटना में पूरी फसल जलकर राख हो गई।

पीड़ित किसानों के अनुसार आगजनी की इस घटना में करीब दो लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: