



नवगछिया : ननिहाल की उभरती हुई भारतीय राइफल निशानेबाज़ ख्वाइश शर्मा ने एशियाई चैंपियनशिप 2026 में अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और देश का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
ख्वाइश शर्मा स्वर्गीय मदन महराज बाबा की नतिनी हैं। उन्होंने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर यह साबित किया है कि प्रतिभा और निरंतर अभ्यास से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि को खेल जगत के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी उपलब्धि बताया है।

ख्वाइश की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया। उनकी नानी विमला देवी खुशी से भावुक हो उठीं और परिवार के सदस्यों ने इसे पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।
खिलाड़ी की इस सफलता के पीछे उनके दादा श्री दोजांटी बालाजी के परम भक्त श्री प्रभुदयाल बोचीवाल दादी सुलोचना शर्मा माता-पिता दिनेश शर्मा और मनीषा शर्मा का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं मामा श्रीधर शर्मा, मौसम खंडेलवाल, जयश्री शर्मा और पूजा शर्मा व अन्य ने भी ख्वाइश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वहीं नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, ताइक्वांडो के महासचिव घनश्याम प्रसाद, अन्तरष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी प्रज्ञा भारती समेत अन्य नें भी बधाई दिया हैं ।
स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि ख्वाइश शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में ननिहाल नवगछिया का नाम खेल जगत में और ऊंचाई तक पहुंचेगा।















