5
(1)

भागलपुर । बांका जिले की एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान बनहुआकुरा थाना क्षेत्र के हरिलवा गांव निवासी मो. इकबाल अंसारी की 34 वर्षीय पत्नी नसीमा बीबी के रूप में हुई है। परिजनों ने बांका के बौंसी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात करीब नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर नसीमा को अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद एनएम और नर्सों ने समय पर उपचार नहीं किया। मृतका की सास रकिंवा देवी ने बताया कि नसीमा पूरी रात दर्द से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल में मौजूद नर्सें सोई रही। बार-बार गुहार लगाने पर उसे देर रात लेबर रूम ले जाया गया। सुबह तक भी प्रसव नहीं हो सका और नसीमा की हालत गंभीर होती चली गई।

परिजनों ने जब प्राइवेट अस्पताल ले जाने की बात कही तो नर्स और कर्मियों ने मना कर दिया। परिजनों का आरोप है कि नर्स और एनएम ने प्रसव कराने के लिए जबरन कई इंजेक्शन दिए और फिर पेट पर दबाव बनाकर डिलीवरी कराने का प्रयास किया। इसी दौरान गर्भवती महिला की बच्चेदानी फट गई और तेज खून बहने लगा।

गंभीर स्थिति होने पर आनन-फानन में उसे भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही नसीमा की मौत हो गई।

मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई है। परिजनों ने बौंसी अस्पताल के चिकित्साकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: