August 18, 2020
ढोलबज्जा: कदवा में 7 पॉजिटिव, ढोलबज्जा में दो लोगों ने कोरोना को हराया GS NEWS
कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babulढोलबज्जा : खैरपुर कदवा पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को जांच शिविर लगाकर 100 लोगों की कोरोना जांच की गई. जिसमें 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. मौके पर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा के चिकित्सा प्रभारी डॉ बिरेंद्र कुमार, लिपिक उमाशंकर जायसवाल, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के मैनेजर ओम कुमार, डॉ विजय कुमार, मिथिलेश कुमार व आशा कार्यकर्ता बबीता कुमारी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं ढोलबज्जा अस्पताल के सेवानिवृत्त लिपिक उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि- ढोलबज्जा के दो महिलाओं लोगों ने मंगलवार को कोरोना को हराया है. जिसमें अस्पताल के एक एएनएम जॉर्जिना मिन्ज व दुसरा अन्य महिला बबीता कुमारी हैं. Barun Kumar Babul