November 23, 2025
बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में तीन नए विषयों की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए विश्वविद्यालय टीम ने किया निरीक्षण ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, अंगिका तथा एंथ्रोपोलॉजी विषय के नए संबंधन के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय टीम ने शनिवार की दोपहर महाविद्यालय पहुंचकर पूर्ण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने महाविद्यालय के लगातार विकास और उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की इस निरीक्षण टीम में कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष सीपी सिंह, पुस्तकालय विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार झा और मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार पांडे शामिल थे। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, लेखापाल विनोदानंद मंडल, नोडल पदाधिकारी प्रो. मोहम्मद खालिद महमूद, प्रो. रामानंद सिंह सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। महाविद्यालय […]