November 23, 2025
पीरपैंती रेफरल अस्पताल में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, कई कर्मी पाए गए अनुपस्थित, सुधार के दिए निर्देश ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने शनिवार को पीरपैंती रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और समग्र प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत अस्पताल कैंपस से की गई, जहाँ उन्होंने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वे आउटडोर, इनडोर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी, स्टोर रूम, कोल्ड चेन, दवा वितरण कक्ष और डेंटल सेक्शन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते रहे। महिला वार्ड में उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति जानी। मरीजों ने साफ-सफाई […]