November 19, 2025
राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन: सारण ने कोशी को 5 विकेट से हराया, तिरहुत ने मगध की जीत पर लगाई रोक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। सुबह के सत्र में पहला मैच कोशी और सारण के बीच खेला गया। सारण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन बनाए। कोशी की ओर से अमन कुमार ने 15 गेंदों पर 10 रन, कृष्ण कुमार ने 29 गेंदों पर 15 रन, अंकित ने 3 रन, जबकि आयुष कुमार ने दो छक्कों की मदद से 18 रन का योगदान दिया। विष्णु ने सबसे […]