November 9, 2025
महिलाओं ने कहा, ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’चिराग जीविका संकुल संघ की दीदियों ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के उद्देश्य से शनिवार को सबौर प्रखंड अंतर्गत चिराग जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और उन्होंने मिलकर एक आकर्षक रंगोली बनाई, जिसमें ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ लिखकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दीदियों ने 11 नवंबर 2025 को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। चिराग जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष मानुषी देवी ने इस अवसर पर कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही […]