October 31, 2025
नवगछिया प्रीमियर लीग का ट्रायल आज, 2 नवंबर को होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया । नवगछिया में आयोजित होने वाली नवगछिया प्रीमियर लीग (एनपीएल) का ट्रायल आज 31 अक्तूबर को कचहरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में उन्हीं खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होगी, जिन्होंने पहले से पंजीकरण कराया है। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों का ऑक्शन 2 नवंबर को नवगछिया स्थित सेलिब्रेशन होटल में किया जाएगा। ऑक्शन का लाइव प्रसारण शाम 4 बजे Sushant Blaster के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस अवसर पर नवगछिया प्रीमियर लीग संघ के अध्यक्ष, सचिव राजेश झा, संचालक, सभी टीमों के मालिक और कप्तान मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। DESK2025