October 17, 2025
भागलपुर में तीन स्थानों पर संचालित हुआ मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी निगरानी ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर जिले में तीन मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट संचालित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों का उद्देश्य चुनाव अवधि में अवैध गतिविधियों, नकदी, शराब, मादक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। जिले में स्थापित तीन मल्टी एजेंसी चेक पोस्टों में पीरपैंती थाना क्षेत्र के मिर्जा चौकी, सन्हौला थाना क्षेत्र के बैसा पुल तथा नवगछिया स्थित जीरोमाइल शामिल हैं। इन सभी चेक पोस्टों पर सीमा शुल्क विभाग, आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, उत्पाद विभाग, खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम तैनात की गई है। ये चेक पोस्ट 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और […]