October 14, 2025
सावित्री पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ||GS NEWS
नवगछियाभागलपुरDESK2025नवगछिया । सावित्री पब्लिक स्कूल में सोमवार से भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बड़े उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा सामूहिक कार्य की भावना का विकास करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद और विद्यालय के स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। पहले दिन प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियम, व्यायाम, योग, वर्दी तथा प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। इसके साथ ही रंग-बिरंगी तालियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में […]