October 13, 2025
भागलपुर के दो मतगणना केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दो मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी, भागलपुर में 154-पिरपैंती (अजा), 155-कहलगांव, 156-भागलपुर और 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखी जाएंगी। इन चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी। वहीं, महिला आईटीआई कॉलेज में 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर और 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड ईवीएम और वीवीपैट जमा की जाएंगी। इन तीनों क्षेत्रों की मतगणना भी 14 नवंबर को होगी। अधिसूचना की तिथि पर हुआ प्रेस सम्मेलन भागलपुर संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में प्रेस […]