



नवगछिया । 22 जुलाई 2025 को खरीक थाना को सूचना मिली कि नवादा बाजार हनुमान मंदिर के निकट 01 व्यक्ति को हथियार लहराते हुए देखा गया है। उक्त सूचना पर खरीक थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से एक विधि विरूद्ध बालक को देशी कट्टा के साथ निरूद्ध किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 225/25 धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।













