


एक देशी कट्टा, एक कारतूस बरामद
नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को झंडापुर थानांतर्गत ग्राम जयरामपुर में एक व्यक्ति के द्वारा हथियार से लैस होकर गाली-गलौज करने की सूचना प्राप्त होने पर झंडापुर थाना पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 01 देशी कट्टा एवं 01 कारतूस के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या- 48/26, धारा- 126 (2) / 352 बीएनएस एवं 25 (1-बी)ए/35/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















