



झंडापुर थाना क्षेत्र में 2592 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक जप्त
नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित अनिल ढाबा के सामने खड़ी ट्रक (पंजीकरण संख्या एमपी-13-झेडएच-1597) की तलाशी के दौरान ट्रक में लोड अर्थ ग्राउंडिंग ब्लैक पाउडर के पैकेटों के नीचे छिपाकर रखे गए 288 कार्टन में कुल 2592 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक को जप्त कर लिया है।

इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 151/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
















