5
(1)

भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार की सुबह प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रसिद्ध बरारी पुल घाट पर पहुंचकर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर से पूरे क्षेत्र में समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

अर्घ्य अर्पण के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात प्रशासनिक अधिकारियों व सुरक्षा बलों से तैयारियों की जानकारी ली तथा सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि छठ पर्व बिहार की आस्था, श्रद्धा एवं पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण है। यह पर्व समाज में एकता व समानता का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं।

वहीं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने छठ पूजा को कर्मयोग एवं भक्तियोग का सर्वोत्तम स्वरूप बताया। उन्होंने घाट पर मौजूद प्रशासनिक टीम की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभागों की समन्वित मेहनत के कारण श्रद्धालुओं को निर्बाध व सुरक्षित माहौल प्राप्त हो पा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

छठ पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन, नगर निगम, एनडीआरएफ, पुलिस बल व अन्य विभागों के अधिकारी लगातार सक्रिय रहे। बरारी घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर रोशनी, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: