



नवगछिया: 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय बाल भारती विद्यालय के प्रांगण में दोनों विद्यालयों के संयुक्त तत्वाधान में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ. बनवारी लाल चौधरी, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गोपलका, सदस्य डॉ. अशोक केजरीवाल, नरेश केडिया, विनोद चिरानियाँ, ओम प्रकाश चिरानियाँ, पंकज टिबड़ेवाल, सेवानिवृत्त एडीएम जयशंकर मंडल, लायंस क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, विनोद केजरीवाल, भगवती पंसारी, कन्हैया केडिया आदि ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रशासक देव प्रसाद सिंह ने किया। अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने योगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया। उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा ने योगा का आध्यात्मिक और भौतिक महत्व बताते हुए प्रतिदिन योग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

दोनों विद्यालयों के योग प्रशिक्षक संजय मावंड़िया और राजीव जी ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया और योग के महत्व से अवगत करवाया। विद्यालय के बच्चों ने सुंदर योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
सदस्य सह नवगछिया के प्रसिद्ध डॉक्टर अशोक केजरीवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए योग और एकाग्रता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन द्वारा दोनों विद्यालयों के प्राचार्य नवनीत सिंह और कौशल किशोर जयसवाल ने किया। इस आयोजन में दोनों विद्यालयों के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।













