5
(1)

भागलपुर । भागलपुर के टाउन हॉल में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों, कलाकारों और दर्शकों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानून का भी स्पष्ट उल्लंघन है। यह बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में बाधा उत्पन्न करता है और उनके सपनों को साकार होने से रोकता है।

जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह के प्रति संवेदनशील बनने और इसके उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शपथ के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में किसी भी बालिका का विवाह नहीं होने देंगे और यदि कहीं बाल विवाह का प्रयास होता है तो उसकी सूचना तुरंत पंचायत या संबंधित सरकारी विभाग को देंगे।

इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए भी सभी ने अपनी आवाज बुलंद रखने का वचन दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: