0
(0)

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान में शनिवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार पशु आहार, खैरपुर कदवा, नवगछिया, भागलपुर (बिहार) की चेयरपर्सन पम्पी कुमारी एवं शिक्षक सुबोध कुमार और शिक्षिका हेमलता चौहान के सहयोग से किया गया। मौके पर लगभग 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच श्रद्धा और सेवा भाव के साथ चावल और राजमा की सब्जी वितरित की गई।

भोजन वितरण में उपस्थित लोगों ने अनुशासन और उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन में समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पण और अनुशासन के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य में रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में उपस्थित समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि जो लोग इस प्रकार के सेवा कार्य में सहयोग देना चाहते हैं, वे समिति से संपर्क कर योगदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम में समिति के अन्य प्रमुख सदस्य उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, चिंटु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नवीन कुमार, नीरज कुमार, शशि शेखर कुमार, डायल 112 के एएसआई शंकर साह, मुकेश कुमार, रूपेश कुमार, समाजसेवी शिक्षक सुबोध कुमार, संतोष मेहता, डॉ. पंकज कुमार साहा, डॉ. कृष्ण कुमार, रंजीत कुमार, लकी कुमार, लड्डू कुमार, प्रियवत यादव (इलेक्ट्रिक जेई रेलवे) सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: