



नवगछिया – बाबा बिशु राउत सेतु पथ पर एक मोटरसाइकिल सवार असंतुलित हो कर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. कदवा पुलिस ने गश्ती वाहन से घायल युवक को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. युवक की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा फुलकिया टोला निवासी अनिल यादव के पुत्र मंटी कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी मिली है कि युवक अपने ससुराल नवगछिया भवानीपुर से अपने घर जा रहा था.
















