



भागलपुर के बबरगंज थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर कुतुबगंज होते हुए शिव मंदिर परिसर पहुंची।

कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं, जो अपने माथे पर कलश लेकर भक्ति भाव में सराबोर नजर आईं। डीजे पर बज रही भक्तिमय धुनों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूब गया।

यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है।














