


नवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूटोला कमलाकुंड पैक्स के अध्यक्ष पद के चुनाव में सुमिकी देवी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकिशोर मंडल को 175 मतों के अंतर से पराजित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1100 मतदाताओं में से 531 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। चुनाव परिणाम में सुमिकी देवी को 353 मत प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
वहीं पैक्स के सदस्य पद पर शंकर यादव, मानती देवी, सलिता देवी, जोशी कुमार, गुड़िया देवी, अखलेश कुमार एवं अरुण मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सुमिकी देवी की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर मुखिया मितु कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव ने विश्वास जताया कि सुमिकी देवी के नेतृत्व में बाबूटोला कमलाकुंड पैक्स विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।















