0
(0)

नवगछिया । 6 मार्च 2026 को खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम अठगामा में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बच्चा चोर बताकर अफवाह फैलाने के बाद कुछ ग्रामीणों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना के संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 59/26 दर्ज की गई, जिसमें धारा 191(2), 191(3), 127(2), 118(1), 74, 109 बीएनएस और 3 एससी/एसएटी एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई की गई। इस कांड में संलिप्त अभियुक्त मो यूनूस, पिता मो नदीम, निवासी बड़ी अठगामा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

नवगछिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बिना पुष्टि किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार न करें। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: