0
(0)

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 6 मार्च को अठगामा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर कुछ ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में खरीक थाना कांड संख्या-59/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 127(2), 118(1), 74, 109 बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(आई)(आर)(एस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसी क्रम में गुरुवार को अठगामा निवासी मो. राजू (पिता मो. वकील) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

नवगछिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि किसी के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार न करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेना दंडनीय अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: