5
(1)

भागलपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने आज बागेश्वर धाम के पूज्य पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पावन सान्निध्य में आयोजित “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” के अंतिम चरण में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित और सौभाग्यशाली बताया। यह विशाल पदयात्रा दिल्ली से श्री वृंदावन धाम तक आयोजित की गई थी। इसका अंतिम चरण आज राधा गोविंद मंदिर, जैत से प्रारंभ होकर चारधाम मंदिर, वृंदावन तक पहुंचा।

श्री चौबे ने कहा कि इस दिव्य पदयात्रा में शामिल होना उनके जीवन का अत्यंत पावन और आध्यात्मिक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में लाखों सनातनी श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ जुड़े, जिसने सनातन धर्म की एकता, श्रद्धा और समर्पण का अद्वितीय संदेश दिया। उनके अनुसार, यह पदयात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने वाली प्रेरणादायक यात्रा भी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पदयात्रा के सफल आयोजन के लिए बागेश्वर धाम सरकार, संतों, आयोजकों तथा सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएँ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का संदेश देती हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: