



बिहपुर – गुरुवार को शिक्षा सेवक व तालीमी मरकज़ के शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर प्रभात फेरी निकाला गया.प्रभात फेरी बिहपुर बाजार और स्टेशन गोलंबर होते हुये विद्यालय में आकर समाप्त हुआ। प्रभात फेरी में अनपढ़ रहकर कभी ना रहना ,नारी शिक्षित तो समाज शिक्षित ,बहुत हुआ चूल्हा -चौका महिलाओं को दो पढ़ने का मौका ,नारी को भी पढ़ना है ,ज्ञान से आगे बढ़ना है.इस प्रभात फेरी में शिक्षा सेवक ,तालीमी मरकज़ और नामांकित महिलाओं ने भाग लिया. इस प्रभात फेरी में शहनाज खातून ,मोहम्मद फरीद ,अब्दुल कादिर ,प्रेमलता देवी ,संजय रजक ,रंजीत रजक ,अभिनंदन कुमार ,गोविंद रजक ,पवन रजक ,सुशील कुमारी समेत अन्य कई शामिल थे.














