0
(0)

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट 2026–27 को खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिहाज से काफी सकारात्मक बताया गया है। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट खेल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

जेम्स फाइटर ने कहा, “इस बजट के बाद खेलकूद के उपकरण अब अधिक किफायती होंगे। इससे युवा खिलाड़ी और आम लोग आसानी से गुणवत्ता वाले खेल सामान तक पहुँच पाएंगे। यह बजट हमारी खेल संस्कृति को मजबूत करेगा और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि खेल में निवेश केवल खिलाड़ियों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे समाज में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ेगा। फाइटर ने युवा खिलाड़ियों को अपनी तैयारी जारी रखने और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

बजट में खेल उपकरणों को सस्ता करने के प्रस्ताव के अलावा आम लोगों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में राहत भी शामिल है। डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां अब सस्ती होंगी, जिससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: