5
(1)

भागलपुर। बाखरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गंगा नदी से युवक और महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश से जुड़ा पाया गया है।

दरअसल, 13 जून को कटिहार जिले के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में एक युवक और एक महिला का शव तैरता मिला था। पुलिस ने शवों की पहचान बंटी कुमार सिंह और उमा देवी के रूप में की।

जांच के क्रम में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली कि उमा देवी की हत्या उसी के पति भिखारी सिंह ने की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए भिखारी सिंह ने अपने साथियों धर्मराज सिंह, राजेश यादव उर्फ लंगड़ा, बंटी सिंह और लालबिहारी यादव उर्फ लालू के साथ मिलकर साजिश रची।

शवों को गंगा में फेंकने के लिए जब सभी नाव से निकले, तभी नाव डूब गई और इस घटना में बंटी सिंह की भी डूबकर मौत हो गई।

इस पूरे मामले में कहलगांव एसडीपीओ अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने भिखारी सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है।

मुख्य आरोपी भिखारी सिंह के खिलाफ पहले से ही हत्या, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में सात मामले दर्ज हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: