



भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही लगभग 30 लोगों ने मिलकर भरत यादव पर जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित की पत्नी रिंकी देवी ने बताया कि यह घटना 7 अक्टूबर की सुबह उस समय हुई जब उनके पति भरत यादव बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए गांव के कई लोगों ने संगठित तरीके से उन पर बंदूक और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

भरत यादव की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि भरत यादव खून से लथपथ अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। इसके बाद तुरंत घटना की सूचना बाखरपुर थाना पुलिस को दी गई।

परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गंभीर रूप से घायल भरत यादव को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।
















