



मनीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट,
ढोलबज्जा: बाबा शिशु राउत पुल के संपर्क पथ के फोरलेन सड़क कदवा के मिलन चौक समीप, शनिवार की शाम एक बकरी को बचाने के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

कदवा थाना के एसआई संजय यादव ने बताया कि- बाईक सवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर बाजार निवासी उपेन्द्र जायसवाल के पुत्र सुमन जायसवाल (25) के माथे पर चोट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हैं तो, वहीं अशोक जायसवाल के पुत्र देवेन्द्र कुमार (18) को भी आंख के बगल में चोट लगने से घायल हो गए हैं.

दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया है.
















