0
(0)

एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

नवगछिया के बाल भारती एवं बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में सोमवार को जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही विद्यालय परिसर में चहल-पहल रही।

आयोजकों के अनुसार इस लिखित परीक्षा में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देते नजर आए। परीक्षा विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गई।

लिखित परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जो 50 अंकों के थे। परीक्षा की अवधि 50 मिनट निर्धारित की गई थी। प्रश्न पत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मक सोच, सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन किया गया।

विद्यालय प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रवेश पत्र की जांच, बैठने की उचित व्यवस्था तथा निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

आयोजकों ने बताया कि क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना, उन्हें रचनात्मक मंच प्रदान करना तथा उनके आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में छात्रों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह को देखकर आयोजन समिति ने संतोष व्यक्त किया है।

परीक्षा के सफल आयोजन से विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है, वहीं प्रतिभागियों को अब इसके परिणाम का इंतजार है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: