


नवगछिया। बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड़ नवगछिया में आयोजित हो रहे क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा आगामी 04 फरवरी 2026, बुधवार को बाल भारती विद्यालय के प्रांगण में ही आयोजित होगी।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा में कुल ऑब्जेक्टिव 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 50 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 50 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभागियों की रचनात्मक क्षमता, सामान्य ज्ञान और बौद्धिक समझ का मूल्यांकन करना है।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) विद्यालय परिसर में ही वितरित किया जाएगा। एडमिट कार्ड का वितरण 2 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा, जिसे अभ्यर्थी निर्धारित समय पर विद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजकों ने प्रतिभागियों से अपील की है कि वे समय पर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें । जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के माध्यम से स्कूली बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का उद्देश्य रखा गया है, ताकि उनकी रचनात्मक और बौद्धिक क्षमताओं को प्रोत्साहन मिल सके।















