5
(1)

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाहा गांव में ताजिया जुलूस में शामिल होने को लेकर रविवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में काउंटर केस दर्ज कराया है।

गाजी अखाड़ा के खलीफा व बलाहा निवासी मोहम्मद गफूर के पुत्र अलाउद्दीन ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य बीरबन्ना गांव के मो. ग्यास अली, मो. शमशूल उर्फ कारे सहित 37 महिला-पुरुषों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने सुनियोजित ढंग से गाली-गलौज, मारपीट कर जख्मी करने, धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने, मस्जिद व रिजवान के घर की छत से रोड़ेबाजी करने तथा प्रशासनिक समझौते की अवहेलना करने का आरोप लगाया है।

वहीं, पूर्व पंसस बीरबन्ना निवासी मरहूम मांगन अली के पुत्र ग्यास अली ने भी अलाउद्दीन सहित अन्य के विरुद्ध ताजिया जुलूस में शामिल नहीं होने देने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने, नामजद व्यक्ति द्वारा घर में प्रवेश से रोकने, पुलिस के सामने ही मारपीट पर उतारू होने, वाहन क्षतिग्रस्त करने, पूर्व में दर्ज कांड संख्या 40/21 को वापस लेने की धमकी देने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जांचोपरांत दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: