5
(1)

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर और उसके समीप स्थित विशाल तालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार को लेकर विधायक इ. कुमार शैलेंद्र ने बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री को पत्र लिखा है।

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि नारायणपुर प्रखंड के इंदिरा मंच, एनएच-31 के समीप भ्रमरपुर में लगभग 300 वर्ष पुराना शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर स्थित है। इस मंदिर के समीप एक विशाल तालाब भी है, जिसमें माँ दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन होता है।

हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहाँ माँ दुर्गा के दर्शन और विसर्जन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा आम दिनों में भी हजारों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन हेतु आते हैं।

विधायक कुमार शैलेंद्र ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विकास और तालाब के जीर्णोद्धार की मांग करते हुए इसे आस्था से जुड़ा विषय बताया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है।

उन्होंने मंत्री से आग्रह किया है कि विभागीय पहल कर इस ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र स्थल का समुचित विकास कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके और यह स्थल धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: