5
(1)

भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र स्थित छोटी कुर्मा गांव में नवनिर्मित मकान को जबरन तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता मीना देवी ने आरोप लगाया है कि गोतिया के पांच लोगों ने उनके बनाए जा रहे घर को हथौड़े से तोड़ दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज किया गया और जान मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने बताया कि वे बिहार सरकार की दखल जमीन पर पिछले 40 वर्षों से रह रही हैं। आसपास के लगभग पांच परिवार भी इसी तरह की सरकारी भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं। मीना देवी का कहना है कि वे भी अपने घर का निर्माण करवा रही थीं, लेकिन तभी गोतिया के लोग यह कहते हुए विरोध करने लगे कि उनकी निजी जमीन बगल में है, इसलिए सरकारी जमीन भी उन्हीं की मानी जाएगी।

मीना देवी के अनुसार, वे आधे से अधिक घर का निर्माण कर चुकी थीं, तभी रवि मंडल, चक्रवर्ती मंडल, लालमुनी देवी, अनीता देवी और मृदुल मंडल ने मिलकर उनके बने-बनाए मकान को हथौड़े से तोड़ दिया। मामले को लेकर उन्होंने रसलपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, परंतु आरोप है कि वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी हृदयकांत से मिलकर पूरे प्रकरण की विस्तृत शिकायत की। एसएसपी को दिए आवेदन में उन्होंने सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

इधर, शिकायत मिलने के बाद एसएसपी हृदयकांत ने उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि रसलपुर थाना को मामले की जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है और तथ्य सामने आने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: