5
(2)

नवगछिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नवगछिया के तत्वावधान में बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में एक आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च स्टेशन गोलंबर से शुरू होकर मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वैशाली चौक पर पहुंचा। वहां प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपनी निंदा और विरोध व्यक्त किया।

मार्च में बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दर्जनों दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। मौके पर जिला संयोजक प्रहलाद कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हो रही निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्याओं से हिंदू समाज आहत है और उसमें गहरा रोष व्याप्त है। वहीं जिला सुरक्षा प्रमुख प्रिंस गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में कट्टरपंथी हिंदू समाज के खिलाफ इस तरह की हिंसा जारी रखते हैं, तो बजरंग दल कार्यकर्ता भारत से सभी बांग्लादेशी रोहिंग्या को खदेड़ने की कार्रवाई करेंगे।

इस अवसर पर जिला मंत्री नितिन कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, गौरक्षा प्रमुख गुड्डू कुमार, श्रीधर महराज, टुन्नु, शालिनी कश्यप, मीनाक्षी, आदित्य, मनोज मंडल, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से बांग्लादेश में हो रही हिंसा के खिलाफ अपनी एकजुटता और विरोध प्रकट किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: