5
(2)

बांका। जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुज गांव में कुट्टी मशीन से गला कट जाने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी जय कृष्ण सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जय कृष्ण सिंह अपने मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ अचानक फिसल गया और गर्दन कुट्टी मशीन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनका गला बुरी तरह कट गया और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने आनन-फानन में घायल जय कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना देने के लिए जुटे हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: