5
(1)

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर सीटी डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान की मदद से अपराधियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज तांती, अशोक तांती और मिथुन यादव शामिल हैं। तीनों सुरखीकल भठ्ठा रोड, बड़ी खंजरपुर, थाना बरारी, भागलपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार सूरज तांती और अशोक तांती के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूरज तांती पर बरारी थाना में कांड सं. 835/21, 1128/22, 941/23 तथा अशोक तांती पर तिलकामांझी थाना में कांड सं. 525/22 दर्ज है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, परि. पु. अ.नि. शुभम तिवारी, परि. पु. अ.नि. पुष्प राज, पु. अ.नि. पारश दास (एएलटीएफ प्रभारी) सहित बरारी थाना सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: