0
(0)

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल चौक स्थित एलआईसी कार्यालय के पास मंगलवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के बस चालक पंकज के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात जेल कर्मियों ने बस से टक्कर का आरोप लगाते हुए चालक को घसीट-घसीट कर पीटा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक पंकज बीएसआरटीसी की बस लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग कार से नवगछिया की ओर जा रहे थे। आरोप है कि कार रॉन्ग साइड से आ रही थी और उसी दौरान बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवार लोग नीचे उतरे और अपने अन्य साथियों को बुलाकर चालक पंकज के साथ जमकर मारपीट की।

घायल चालक पंकज ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग पहले भागलपुर जेल में कार्यरत थे और उन्होंने जेल से सिपाहियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कराई। घटना के बाद पंकज को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसका इलाज कराया गया।

बुधवार को बिहार ड्राइवर संगठन के सदस्य बरारी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन संगठन का आरोप है कि वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद संगठन के सदस्य घायल चालक को लेकर तिलकामांझी थाना पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बिहार ड्राइवर संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने कहा कि स्टीयरिंग रोको अभियान चलाया जाएगा और धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: