5
(1)

भागलपुर में शादी समारोह के दौरान एक बड़ी वारदात सामने आई है। ईशुपुर थाना क्षेत्र के सीमानपुर मोड़ के पास बारातियों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना घटी। आरोप है कि डीजे गाड़ी के पीछे नृत्य कर रही महिलाओं और नाबालिग लड़की के साथ स्थानीय युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार बारात हनुमान मंदिर के पास रुकी हुई थी, जहां दूल्हा पूजा के लिए गया था। इसी दौरान बारात की कुछ गाड़ियाँ आगे निकल चुकी थीं और डीजे गाड़ी के पीछे महिलाएँ नृत्य कर रही थीं। तभी गांव के युवक मोहम्मद हल्लो अंसारी के पुत्र मोहम्मद मोजशम (20) ने महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कपड़े तक खींचे गए, जिससे कपड़ा फट गया। नाबालिग के विरोध करने पर आरोपी ने उसे उठाकर पटक दिया।

इसके बाद बाराती पक्ष ने इसका विरोध किया तो मामला अचानक भड़क उठा। आरोप है कि मोहम्मद मोजशम ने मोहम्मद हकीकत अंसारी, मोहम्मद मेराज अंसारी, मोहम्मद आंसर अंसारी, मोहम्मद रहबर अंसारी, मोहम्मद हल्लो अंसारी, उसकी पत्नी समेत मोहम्मद बल्लो अंसारी की पत्नी, मोहम्मद मन्नान अंसारी, उसकी पत्नी तथा लगभग 50 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए बारातियों पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे।

दूल्हे के पिता राजहंस ठाकुर द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया कि आरोपियों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि दूल्हा किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुआ। बारात में शामिल लोग भी अफरातफरी में इधर-उधर भागने लगे।

शिकायत के अनुसार जब बाराती जान बचाकर मौके से निकल गए, तो हमलावरों ने बारात की गाड़ी में रखे जेवरात भी लूट लिए और वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से पूछताछ की। दूल्हे के पिता ने पूरे मामले में न्याय की मांग करते हुए लिखित आवेदन दिया है।

ईशुपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: